फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death in suspicious circumstances of elderly

अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 20 Jun 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sat, 20 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of elderly
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी के तियरा गांव के अधेड़ की संदिग्धदशा में मौत हो गई। पत्नी ने पट्टीदारों पर  हत्या और बगैर सूचना के शव यमुना नदी में प्रवाहित करने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी ने इसकी नामजद तहरीर भी पिपरी पुलिस को दी है। हालांकि एसओ ने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव की शांति देवी ने बताया कि उसके सिर्फ दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। कोई बेटा नहीं होने के कारण पट्टीदार उसकी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। विवाहिता के मुताबिक गांव के बाहर सड़क किनारे भी उसकी आठ विस्वा जमीन है। जमीन का उसका पट्टीदार से विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका है। कहासुनी के दौरान आए दिन पट्टीदार पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पट्टीदार की इन्हीं धमकियों के कारण वह पति रामसुरेमन के साथ कई महीने से बेटी की ससुराल भगवतपुर में रहने लगी थी। बताया कि बुधवार को पति रामसुरेमन घर, जमीन देखने तियरा गांव गए थे।
विज्ञापन


वहां बुधवार रात संदिग्धदशा में उनकी मौत हो गई। महिला का आरोप है कि पट्टीदारों ने उसे पति की मौत की सूचना तक नहीं दी। ग्रामीणों की खबर पर जब वह बेटी के साथ गांव पहुंची तो उसे पति की लाश भी देखने को नहीं मिली। पट्टीदारों ने आनन-फानन में शव यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया था। विवाहिता का आरोप है कि जमीन के विवाद में ही उसके पति की जान ले ली गई। पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शांति देवी ने शुक्रवार को घटना की नामजद तहरीर पिपरी पुलिस को दी। उसका कहना है कि पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मगर जब इस मामले में एसओ पिपरी पीके यादव से बात की गई तो उन्होंने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इंकार किया। एसओ ने बताया कि यदि महिला ने ऐसी कोई तहरीर थाने में दी होगी तो प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अधेड़ रामसुरेमन की मौत को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed