फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dabangas killed the kinbe by doing death

दबंगों ने कुनबे को पीटकर किया मरणासन्न

Mon, 22 Jan 2018 12:56 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Mon, 22 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पिपरी के फतेहपुर सहाबपुर गांव में रविवार की सुबह दबंगों ने कुनबे को बेरहमी से पीटते हुए मरणासन्न कर दिया। रास्ते में दीवार खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कुनबे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरो ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पड़ोसी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर शहाबपुर गांव निवासी रामकरन पुत्र काशी के घर के सामने से निकले रास्ते पर पड़ोसी जबरन दीवार खड़ी कर रहा था। रविवार की सुबह उसने विरोध किया तो पड़ोसी भिड़ गया। नोक-झोक के बाद दबंगों ने घर पर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने रामकरन के साथ पत्नी विट्टन देवी बेटे धर्मराज और रंजीत को बेरहमी से पीटते हुए मरणासन्न कर दिया। खून खराबा देख गांव के अन्य लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मौके  पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। देर शाम पुलिस ने रामकरन की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed