{"_id":"5a4bc47f4f1c1b4e198b475b","slug":"dabangas-brutally-beaten-the-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
मंसूर नगर मोहल्ले में सोमवार की शाम दबंगों ने युवक को दौड़ाकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर के मंसूर नगर मोहल्ला निवासी अमित केशरवानी पुत्र छोटेलाल का कस्बे के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। बताया कि सोमवार की शाम वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सलमान, जीशान, अकरम साथियों के साथ पहुंचा और उससे भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीट दिया।
दुकानदार के साथ मारपीट देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दबंगों की पिटाई के बाद से पीड़ित दुकानदार डरा-सहमा है। कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।