{"_id":"57813b5d4f1c1bee067f9ca5","slug":"current-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा थाने के पूरे अयोध्या गांव में शनिवार की भोर करंट छू जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा कूलर को ठीक करते समय हुआ।
पूरे अयोध्या निवासी ननकऊ (28) पुत्र शिवलाल यादव शनिवार की भोर साढ़े पांच बजे घर में रखा कूलर ठीक कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर जुट गए। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।