फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cruelty for dowry

दहेज की खातिर नवविवाहिता पर सितम

Wed, 14 Jun 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काौश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काौश्ाांबी Updated Wed, 14 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
 सैनी के भडे़हरी गांव में ब्याही नवविवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर पीटकर घर से भगा दिया। डेढ़ महीने पहले युवती की शादी हुई थी। मंगलवार को मंझनपुर पहुंच पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



  पइंसा के जवई पंड़ीरी गांव की सुमन देवी की शादी 16 अप्रैल को सैनी के भड़ेहरी गांव में कमलेश से हुई थी। नवविवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। कई दिनों तक उसे बंद कमरे में भूखा-प्यासा रखा गया। पिता बुलाने पहुंचा तो युवती ने आपबीती बताई। नववाहिता के पिता ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने विदा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


दो जून को ससुराल वालों ने सारी हदें पार करते हुए नवविवाहिता को बेरहमी से पीटने के बाद घर से निकाल दिया। मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो लोग सन्न रह गए। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर कोई बात नहीं बन सकी। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार  लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed