{"_id":"57d1a8a24f1c1b7f2f319f9d","slug":"crooks-looted-farmer-returning-from-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लौट रहे किसान को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से लौट रहे किसान को बदमाशों ने लूटा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने किसान को लूट लिया। घटना लोधौर-नेवादा के बीच अंजाम दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार किसान को धक्का मारकर गिराया और तमंचा दिखाते हुए 25 हजार रुपया लेकर भाग निकले। घटनास्थल को लेकर पिपरी व सरायअकिल थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। एएसपी के पहुंचने पर पिपरी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
लोधौर निवासी छेदीलाल यादव खेती-किसानी करते हैं। गुरुवार को छेदीलाल बैंक आफ बड़ौदा की शाखा नेवादा से 25 हजार रुपया निकालकर अपने घर लौट रहा था। वह लोधौर व नेवादा के बीच पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने छेदीलाल को धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद तमंचा दिखाते हुए बदमाश छेदीलाल का रुपये से भरा झोला लेकर भाग निकले। छेदीलाल ने शोर मचाया तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पिपरी व सरायअकिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गई। पिपरी पुलिस कह रही थी कि घटना उसके थाना क्षेत्र में नहीं है। जानकारी होने पर एएसपी वीरेंद्र कुमार पहुंचे। लेखपाल को बुलाया गया। लेखपाल ने स्पष्ट किया तो पिपरी थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। छेदीलाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।