फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news kaushambi area

चरवा में मासूम बच्चे से पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म

Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime news kaushambi area
crime
 चरवा इलाके में सोमवार की शाम एक युवक ने चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। बहाने से बच्चे को दरिंदा युवक खेत की ओर बुलाकर ले गया था। देर शाम युवक के चंगुल से छूटा बच्चा बदहवास हालत में घर पहुंचा। बच्चे की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


   चरवा कोतवाली इलाके एक गांव का रहने वाला चार वर्षीय मासूम बच्चा सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला छोटू उसे बहाने से खेत की ओर बुला ले गया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर जबरदस्ती करते हुए उसके साथ कुकर्म किया। मनमानी करने के बाद आरोपी युवक बच्चे को रोता छोड़कर भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटा बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों को बताई। आरोपी युवक के घर उलहना देने के बाद पीड़ित पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचा। भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर आरोपी छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से युवक घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed