फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

अजुहा के अंबेडकर नगर में जुआरियों का जमघट

Thu, 21 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 21 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अजुहा के अंबेडकर नगर मोहल्ले को जुआरियों ने अपना अड्डा बना लिया है। सुबह से लेकर शाम तक यहां जुआरियों का जमघट लगा रहता है। दिनभर ताश खेलते हुए ये जुआरी रोजाना लाखों रुपये का वारा-न्यारा करते हैं। वहीं इस दौरान जुआरी आपस में हार-जीत को लेकर मारपीट, उपद्रव  मचाते रहते हैं। इतना ही नहीं हारने के बाद जुआरी क्षेत्र में चोरी, छिनैती, लूट की छोटी-मोटी घटनाओं को भी अंजाम दे देते रहते है। कस्बे के रहने वाले आशीष कुमार, विमल कुमार, गुरु प्रसाद आदि ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से की गई। इसके बाद भी पुलिस अंबेडकर नगर मोहल्ले में लगने वाले जुआरियों को जमघट को खत्म नहीं करा पा रही है। मामले में चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनसे किसी ने नहीं की है। अब जानकारी हुई है, वे जांच करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed