फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सवारियों से भरे टेंपो से टकराई बस, सात घायल

Mon, 23 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 23 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। चित्तापुर गांव के पास प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो पलट गया। उसमें सवार चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बारा (कौशाम्बी) से सवारियां लेकर रविवार की दोपहर एक टेंपो सरायअकिल बाजार आ रहा था। जैसे ही टेंपो सरायअकिल के चित्तापुर गांव के समीप पहुंचा कि पश्चिमशरीरा से इलाहाबाद की ओर जा रही प्राइवेट बस से पीछे से टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से टेंपो पलट गया। इसके नीचे दबने से टेंपो चालक मुन्ना (25) निवासी चौपुरवा सरायअकिल के साथ ही सविता देवी (35) पत्नी रामराज, शीला देवी (30) पत्नी ज्ञानचंद्र निवासी औधन, सुनीता देवी (26) पत्नी राजेंद्र प्रसाद, उसका बेटा मुकेश (तीन) निवासी सेवढ़ा, सुशीला देवी (23) पत्नी दिनेश कुमार निवासी कोटिया, लल्लू उपाध्याय (25) पुत्र गोपाल उपाध्याय निवासी रक्सराई सरायअकिल घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े। लोगों को आता देख बस खड़ी करके चालक भाग निकला। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त टेंपो से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed