{"_id":"9527f8a775740d72581f9efb804d351d","slug":"crime-news-hindi-news-856","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर कब्जे से मंझनपुर में तनातनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब पर कब्जे से मंझनपुर में तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
तालाब पर कब्जे को लेकर मंझनपुर कस्बे के नेतानगर मोहल्ले में तनातनी बनी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसके खिलाफ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मुट्ठी तानी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर तालाब पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। डीएम ने एसडीएम मंझनपुर को जांच का निर्देश दिया है।
मंझनपुर कस्बे के नेतानगर मोहल्ला निवासी ज्ञान प्रकाश, सुनीता देवी, राजकुमार, रमेशचंद्र, दीपक कुमार, राजप्रकाश, पंचमलाल, रामनरेश, संतोष कुमार, शांति देवी, हरिलाल, नौरती देवी, अमित कुमार, राज नारायण, विजय कुमार, राजू, कमलेश कुमार, मथुरा प्रसाद आदि ने बताया कि मोहल्ले में स्थित पुराने तालाब पर स्थानीय रसूखदार लोगों ने कब्जा कर लिया है। तालाब की कब्जा की गई इसी जमीन पर अब मकान बनवाया जा रहा है।
विरोध करने पर कब्जेदार मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। इल्जाम लगाया कि शिकायत करने के बाद भी मंझनपुर तहसील और कोतवाली के जिम्मेदार कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। तालाब पर कब्जे से गुस्साए मोहल्लेवालों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसडीएम मंझनपुर को जांच कराकर तालाब को कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया है।