फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

रास्ते के विवाद को लेकर नंदा का पुरा में बवाल

Fri, 15 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 15 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime news
सरायअकिल के नंदा का पुरा गांव में शुक्रवार की शाम रास्ते के विवाद को लेकर प्रधान और गांव के ही एक पक्ष में झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने प्रधान पर तमंचा भी सटा दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं चीख-पुकार पर हवा में गोलियां भी दागी गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। एसओ ने बताया कि रास्ते के विवाद में झगड़ा हुआ है। फायरिंग की घटना को पुलिस नकार रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल का नंदा का पुरा गांव यमुना कछार में बसा है। मल्लाह बिरादरी बाहुल्य इस गांव में अक्सर, बालू की निकासी, रास्ते आदि को लेकर बवाल होता रहता है। शुक्रवार की शाम भी रास्ते के विवाद में प्रधान राजेश सिंह और गांव के ही एक पक्ष में कहासुनी हो गई। आरोप है कि हाथापाई के साथ ही हमलावरों ने प्रधान पर तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े।
विज्ञापन


 भीड़ जुटती देख हमलावर भाग निकले। आरोप है कि भागते समय हमलावरों ने गोलियां भी दागी। वहीं रास्ते को लेकर विवाद और फायरिंग की सूचना पर सरायअकिल एसओ भी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने प्रधान और गांववालों से पूछताछ करके घटना की जानकारी ली। एसओ सरायअकिल ने बताया कि रास्ते के विवाद में झगड़ा हुआ है। उन्होंने फायरिंग की घटना को सिरे से खारिज किया है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed