फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

लापरवाही पर कौशाम्बी थानाध्यक्ष निलंबित

Fri, 20 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली के बैगवां फतेहपुर गांव की सातवीं क्लास की छात्रा की महीनेभर पहले हुई हत्या का खुलासा नहीं कर पाना थानाध्यक्ष को महंगा पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि मुकदमे की प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति समय से देने में बरती गई लापरवाही पर एसओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि 20 फरवरी 2014 को कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बैगवां फतेहपुर गांव की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा की हत्या कर दी गई थी। 14 वर्षीय यह छात्रा शाम को खेत की ओर गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे। देर रात उसकी लाश गांव से करीब 500 मीटर दूर अरहर के खेत में मिली थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


पर, घटना के महीने भर बाद भी पुलिस हत्या की वजह और कातिलों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने तेज तर्रार दरोगाओं की तीन टीमें गठित की थी। साथ ही कातिल का सुराग देने वाले को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की भी घोषणा की थी। इसके बाद भी पुलिस कातिलों को ढूंढ नहीं सकी। इसे कौशाम्बी एसओ शिव आसरे की घोर लापरवाही मानते हुए पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को उन्हें निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओ द्वारा मुकदमे की प्रथम प्रगति सूचना रिपोर्ट की प्रति समय से देने में भी लापरवाही बरती गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदातों के खुलासे में लापरवाही बरतने पर एसपी ने एसओजी टीम को भी पैदल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को एसओजी प्रभारी समेत सभी हमराहियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई की पुलिस महकमे में खासी चर्चा रही। बता दें कि पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को एसओजी टीम के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान टीम द्वारा वारदातों के खुलासे में घोर लापरवाही मिली। इस पर एसपी ने प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही देर शाम एसओजी टीम प्रभारी शिवमूरत यादव के साथ टीम में तैनात रहे सिपाही सिद्धार्थ राय, सोनू सिंह, धीरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम द्वारा संगीन वारदातों का खुलासा नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed