{"_id":"1c63dffd3bc0ecc4603cfdb64f5ebb7a","slug":"crime-news-hindi-news-756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ: मनचलों ने सरेराह दंपती पर दागी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ: मनचलों ने सरेराह दंपती पर दागी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
दवा के लिए मंझनपुर आते समय छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने दंपति पर
विज्ञापन
सरेराह तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूकने से दोनों की जान बच गई।
चीख-पुकार और गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। राहगीरों की भीड़
जुटते देख मनचले तमंचा लहराते हुए भाग निकले। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस
ने दो हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की छानबीन में
जुटी है। सरेराह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मची है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी गांव की रहने वाली एक विवाहिता बुधवार की शाम पति के साथ दवा लेने के लिए बाइक से मंझनपुर आ रही थी। गांव के बाहर निकलते ही गांव के दो मनचले युवकों ने विवाहिता पर छींटाकशी कर दी। इसका पति ने रुककर विरोध किया, तो मनचले युवक विवाहिता और उसके पति से भिड़ गए। कहासुनी के दौरान इनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया।
हालांकि निशाना चूकने से पति-पत्नी बाल-बाल बच गए। उधर, फायरिंग की आवाज से सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज और चीखपुकार पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना से काफी देर तक पति-पत्नी सहमे रहे। करीब घंटेभर बाद हालात सामान्य होने पर दोनों मंझनपुर कोतवाली आए और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने मलाक पिंजरी गांव के ही रहने वाले सोनू और मिश्रीलाल के खिलाफ छेड़खानी और कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच के साथ ही हमलावरों की तलाश की जा रही है। धरपकड़ के लिए दोनों युवकों के घर रात में दबिश भी दी गई थी, लेकिन दोनों घर से फरार थे। वहीं सरेराह हुई इस घटना से विवाहिता और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं।