फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

कोटेदार को बट से पीटकर किया लहूलुहान

Thu, 07 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 07 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime news
जिला मुख्यालय से घर लौटते समय बुधवार की रात छिमिरछा गांव के कोटेदार पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। तमंचे के बट से हुए तबाड़तोड़ प्रहार से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी ने घटना की नामजद शिकायत करारी थाने के साथ एसपी से भी की है। आरोप है कि यह जानलेवा हमला चुनावी रंजिश में हुआ है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के छिमिरछा गांव निवासी भानू प्रताप कोटेदार है। बुधवार को वह काम के सिलसिले से मंझनपुर स्थित पूर्ति अधिकारी कार्यालय आया था। देर शाम वह घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह हिसामपुर गांव के समीप पहुंचा। पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। रूकते ही दोनों युवक उससे भिड़ गए। उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान एक युवक ने तमंचे की बट से भी उसके ऊपर प्रहार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। जान बचाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। गांववालों को आता देख हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, हमलावरों के भाग निकलने के बाद कोटेदार किसी तरह करारी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने छानबीन करने का बहाना बनाते हुए उसे थाने से भगा दिया। सुबह भी वह एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने गया था। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस की मनमानी से क्षुब्ध कोटेदार ने मंझनपुर आकर मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ करारी को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं कोटेदार की मानें तो प्रधान के चुनाव के दौरान से ही गांव का एक व्यक्ति पक्ष में वोट नहीं देने के शक में उससे मनमुटाव रखता है। आशंका है कि उसी व्यक्ति ने उसके ऊपर यह जानलेवा हमला करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed