{"_id":"b464a76f621dc2ab1dc218e6d5cb996a","slug":"crime-news-hindi-news-732","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों से दो लाख का सामान ले उड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दुकानों से दो लाख का सामान ले उड़े
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सोमवार रात कोखराज के इमामगंज बाजार में चार दुकानों से नगदी, जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। एक ही रात चार दुकानों में हुई चोरी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के बाद दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद बजहा गांव निवासी संजय कुमार ने किराने, मानसिंह ज्वेलरी, प्रताप केशरवानी और श्रीचंद्र मोबाइलशाप खोल रखा है। बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गये था। रात में बेखौफ चोरों ने एक-एक करके चारों दुकान के शटर और आलमारी का ताला तोड़कर नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल, रिचार्ज कूपन, घी, तेल, चीनी समेत करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह हुई। सूचना पर एसओ कोखराज विपिन त्रिवेदी घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले 25 दिसंबर की रात चोरों ने पिपरी के तिल्हापुरमोड़ बाजार के मजीत कुमार, मेजर सिंह और राज की दुकान खंगाली थी। 23 दिसंबर की रात चरवा के शेखपुररसूलपुर गांव के बालूलाल का ट्रैक्टर चोर गैरेज का ताला तोड़कर ले गए। 9 दिसंबर की रात चरवा के राजू तिवारी के नलकूप का ताला तोड़ 40 हजार का पाइप पार कर दिया।