फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

पश्चिमशरीरा में विधवा से दुराचार

Thu, 24 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 24 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
पश्चिमशरीरा इलाके में बुधवार की रात घर में घुसकर एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विधवा की अस्मत लूट ली। जबरदस्ती करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए हुए भाग निकला। भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दी है। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। ऐसे में वह अपने बच्चों के साथ रहती है। बुधवार की रात वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि आधी रात गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया। सोते समय दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने की कोशिश करने पर उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन


 मनमानी करने के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सुबह पड़ोसी की करतूत पीड़िता ने परिवार के सदस्यों के साथ ही गांववालों को बताई। साथ ही थाने जाकर घटना की नामजद तहरीर भी पुलिस को दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हालांकि फौरी तौर पर उन्होंने दुराचार की इस घटना पर संदेह जाहिर किया है। कहाकि जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी। पुलिस वैसी ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed