{"_id":"12ae6ef2de0f07a2754abf1565f41ce1","slug":"crime-news-hindi-news-714","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
बीवी से अनबन होने से परेशान मादपुर गांव के एक युवक ने बुधवार को आत्मदाह की कोशिश की। कमरे में खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जैसे ही युवक ने माचिस जलाई। घरवालों ने दौड़कर माचिस छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की छानबीन की। एसओ ने बताया कि घरेलू कलह का मामला है। युवक को हिदायत देने के साथ ही घरवालों को उसकी निगरानी करते रहने को कहा गया है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मादपुर गांव निवासी ईश्वर सिंह पुत्र जवाहर सिंह ने गांव की ही एक युवती से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के सालभर तक तो सबकुछ ठीक रहा। इधर, कुछ महीने से दोनों के बीच पटरी नहीं बैठ रही है। अक्सर इनके बीच झगड़ा और हाथापाई होने लगी। कुछ दिन पहले ईश्वर की बीवी अपने मायके चली गई। उसने पति के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट करने की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करा दी। पत्नी से मनमुटाव और रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से इनके बीच और तनातनी हो गई।
हालांकि इस दौरान उसने अपनी पत्नी को समझाने की भी कोशिश की, वह उसे घर बुलाकर ले आने भी गया। पर, बात नहीं बनी। इस सबसे परेशान होकर बुधवार की दोपहर युवक ने घर के भीतर ही खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ेला और आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि युवक को मिट्टी का तेल उड़ेलते परिवार के किसी सदस्य की नजर पड़ गई। चीखते-चिल्लाते परिवार के लोग दौड़े। घरवालों ने उससे मिट्टी के तेल का डिब्बा और माचिस छीन ली। चीख-पुकार सुनकर गांववाले भी जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पुलिस ने समझा-बुझाया। हिदायत देकर उसे घर भेज दिया गया।