{"_id":"9a0f14382e46d6b24ffca47d7186a133","slug":"crime-news-hindi-news-713","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर लगाई चपत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल कर लगाई चपत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखपति बनाने का ख्वाब दिखाकर लोगों को लूटने में साइबर क्राइम के शातिर कौशाम्बी में भी सक्रिय हैं। लालच में आए दिन लोग कंगाल बन रहे हैं। स्कीम का विजेता बताकर शातिर लोगों को लाखों का चूना लगाते रहे। गुजरे साल को ही देखें तो कौशाम्बी में करीब दो दर्जन लोग साइबर क्राइम के शिकार बने।
इंटरनेट युग में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। महानगरों में ही नहीं कौशाम्बी में भी साइबर क्राइम के शातिर सक्रिय हैं। ये शातिर आए दिन लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों लूट रहे हैं। गौर करें तो मोबाइल में कहीं सोना, कहीं स्कार्पियो लक्जरी गाड़ी जीतने जैसी स्कीम का विजेता बनाकर साइबर क्राइम के शातिर लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं।
शातिर गिरोह के सदस्य लोगों के मोबाइल पर मैसेज करके अथवा उन्हें फोन करके स्कीम का विजेता बताकर उनसे अपने बैंक खाते में मोटी रकम ट्रांसफर करा लेते हैं। इसके बाद अपना सिम फेंककर अगले शिकार की तलाश में लग जाते हैं। वहीं लोग घर बैठे लखपति बनने के ख्बाव में खुद कंगाल बन रहे हैं। घर का पैसा लालच में गंवाया जा रहा है। कौशाम्बी पुलिस के आंकड़ों में देखें तो इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक करीब दो दर्जन शिकायतें साइबर क्राइम के तहत लूट की दर्ज कराई गई हैं।