फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बेखौफ चोरों ने शटर तोड़कर ट्रैक्टर चुराया

Wed, 23 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 23 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime news
बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात घर के सामने बने गैराज का शटर तोड़कर एक किसान का ट्रैक्टर ही पार कर दिया। चोरी की यह सनसनीखेज वारदात चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव की है। सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी बाबूलाल किसान है। उसने खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर खरीदा था। मंगलवार की शाम उसने ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई की थी। रात करीब 8 बजे ट्रैक्टर लाकर घर के सामने बने गैराज में खड़ा किया था।
विज्ञापन


 सुबह गैराज का शटर टूटा और ट्रैक्टर गायब देख उसके होश उड़ गए। वहीं गैराज से ट्रैक्टर चोरी होने की भनक लगते ही मौके पर गांववाले भी जुट गए। भुक्तभोगी किसान के साथ गांववाले भी घटना से स्तब्ध रह गए। ट्रैक्टर चोरी होने से परेशान बाबूलाल ने घटना की जानकारी चरवा पुलिस को भी दी। वहीं पीड़ित परिवार के साथ गांव के कई लोग दोपहर तक ट्रैक्टर चोरों का सुराग लगाने में परेशान रहे, लेकिन कहीं भी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed