{"_id":"99cd0f5a2be1bde474e682e6e30a96cc","slug":"crime-news-hindi-news-706","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा करके 45 दिनों तक दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा करके 45 दिनों तक दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा इलाके की एक किशोरी को अगवा करके गांव के तीन युवक मुंबई ले गए। जहां एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ 45 दिनों तक दरिंदगी की गई। सूचना लगने पर मुंबई पहुंचे परिजन उसे लेकर घर ले आए। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस दरिंदों की तलाश में जुटी है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 6 नवंबर की शाम खेत की ओर गई थी। वहीं से गांव के तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। किशोरी को मुंबई ले जाकर युवकों ने एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। जहां तीन उसके साथ 45 दिनों तक दुराचार करते रहे। दरिंदों के चंगुल में फंसी किशोरी ने मौका पाकर किसी तरह घटना की जानकारी मोबाइल से घरवालों को दी। इस सूचना पर किशोरी का भाई और परिवार के अन्य लोग मुंबई पहुंचे और किशोरी को लेकर घर आए।
चार दिन पहले घर लौटी किशोरी दो दिनों तक तो सिसकती रही। फिर, उसने गांव के युवकों की सारी करतूत घरवालों को बता दी। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। बुधवार को मां उसे लेकर थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने गांव के रहने वाले तीनों युवकों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने, बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना की तहकीकात और आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।