{"_id":"79dd898cd9de8a2948991a61ea171508","slug":"crime-news-hindi-news-640","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी लदा कंटेनर छोड़कर भागे पशुतस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी लदा कंटेनर छोड़कर भागे पशुतस्कर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के रास्ते पशु तस्करी का धंधा थम नहीं रहा है। शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान कोखराज पुलिस ने सिहोरी बाईपास पर जानवरों से भरा कंटेनर पकड़ा। जबकि पशुतस्कर भाग निकले। पुलिस ने कंटेनर चालक को दबोचते हुए बरामद जानवरों को स्थानीय पशुपालकों की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसओ ने बताया कि तस्कर पशुओं को वध के लिए दूसरे प्रांत ले जा रहे थे। तस्करों की तलाश की जा रही है।
कौशाम्बी में जानवरों की तस्करी का धंधा बरसों से चल रहा है। यमुना पार के जिलों से भी पशुतस्कर जानवरों को कौशाम्बी के रास्ते बिहार, पश्चिमबंगाल आदि राज्यों में वध के लिए ले जाते हैं। आए दिन हो रही धरपकड़ के बाद भी पुलिस पशु तस्करी का काला कारोबार रोक नहीं पा रही है। रोजाना मवेशी लदे ट्रक और कंटेनर थाने, कोतवाली और पुलिस चौकियों के सामने से धड़ल्ले से गुजरते रहते हैं।
शनिवार की रात भी सैनी, शहजादपुर कोतवाली, चौकी के सामने से पशुओं से भरा कंटेनर निकला था, जिसे आधी रात कोखराज थाने की पुलिस ने सिहोरी बाईपास के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस को देखते ही कंटेनर में मौजूद पशुतस्कर कूदकर भाग निकले। पुलिस ने कंटेनर चालक शब्बीर निवासी सिरियावां थाना चरवा कौशाम्बी को दौड़ाकर पकड़ लिया है। कंटेनर में कुल 33 जानवर लादे गए थे। इनमें से 4 जानवरों की मौत भी हो चुकी थी। पुलिस ने जीवित मिले पशुओं को लिखापढ़ी करने के बाद स्थानीय किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया है। चालक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजकर पुलिस पशु तस्करों की तलाश में जुटी है।