{"_id":"3873bbc9ab61b3fe8a2be96fea8470d5","slug":"crime-news-hindi-news-639","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी समेत 30 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान प्रत्याशी समेत 30 नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर मतदान केंद्र में शनिवार को पंचायत चुनाव के बाद मतपेटी लूटने की कोशिश और पुलिस पर हमले के मामले में 120 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें से प्रधान पद के प्रत्याशी समेत 30 नामजद हैं और 90 अज्ञात। पुलिस सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है। घटना के बाद से गांव में तनातनी है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को सिराथू और कड़ा ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। वोटिंग खत्म होते ही जैसे मतदानकर्मी मतपेटिका लेकर बूथ से निकले। आरोप है कि प्रधान पद के प्रत्याशी फुरकान ने सैकड़ों सर्मथकों के साथ पीठासीन अधिकारी अन्य मतदानकर्मियों पर हमला कर दिया।
मारपीट कर उनसे मतपेटी लूटने की कोशिश हुई। मौके पर मौजूद देवीगंज चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र ने विरोध किया, तो उपद्रवियों ने चौकी प्रभारी और सिपाहियों पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के हमले के साथ फायरिंग भी हुई। कमालपुर बूथ पर बवाल की सूचना पर सैनी कोतवाल दिनेश सिंह, पिपरी एसओ विनोद यादव आदि भी फोर्स के साथ पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस और उपद्रवियों के बीच करीब घंटेभर में 50 राउंड से ज्यादा गोलियां दागी गई थी।
पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए गोली दागी तो उपद्रवी भी फायरिंग करने लगे। हमले में सैनी कोतवाल दिनेश सिंह यादव, एसओ पिपरी विनोद यादव, देवीगंज चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र, ट्रक चालक रिजवान अहमद, सिपाही जयप्रकाश और धीरेंद्र के अलावा मतदानकर्मी भी जख्मी हो गए। डीएम, एसपी और भारी संख्या में फोर्स के पहुंचने पर पुलिस उपद्रवियों पर काबू पा सकी थी। मामले में चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र की तहरीर पर शनिवार की देर रात सैनी कोतवाली में कमालपुर गांव के प्रधान पद प्रत्याशी फुरकान के अलावा कामराज, इरफान, आकिल, कौसर, सद्दन, नईमुल, अरसद, रिशु, तारिक, अविनाश, अशोक श्रीवास्तव समेत 30 नामजद और करीब 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।