फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर

Fri, 20 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टिटिहिरियापर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर विवाहिता रसोईघर में आग का गोला बनी गई। चीखें सुनकर दौड़े पति ने लपटों से घिरी विवाहिता की आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान वह खुद भी झुलस गया। झुलसी विवाहिता को नाजुक दशा में एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। घरवालों के मुताबिक खाना बनाते समय कपड़े में आग लगने से यह हादसा हुआ है। वहीं गांव में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली रेनू देवी (25) की शादी पांच साल पहले कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टिटिहिरियापर गांव के दिनेश से हुई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे विवाहिता संदिग्धदशा में घर के भीतर आग का गोला बन गई। उसकी चीखें सुनकर पति और परिवार के अन्य सदस्य दौड़े। युवती को लपटों से घिरा देख परिजनों के होश उड़ गए। पति ने लपटों से घिरी विवाहिता को बचाने की कोशिश की। इस दौरान वह खुद भी झुलस गया। उधर, चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक लोग आग बुझाते, युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे स्थानीय एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया है। घटना के संदर्भ में पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि दोपहर खाना बनाते समय ढिबरी गिरने से चूल्हे की आग भड़क गई थी। इसी आग की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। उधर, विवाहिता के घर के भीतर जलने की सूचना पर आई कोखराज कोतवाली पुलिस ने भी घटना की छानबीन की। साथ ही विवाहिता के मायकेवालों को सूचना दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मायके का कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा था। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर मामला दुर्घटना का ही लग रहा है। जांच और विवाहिता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed