फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सोनू पटेल हत्याकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime news
साइकिल चोरी के विवाद में सैनी क्षेत्र के युवक सोनू पटेल को जिंदा जलाकर मार डालने मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में अजुहा कस्बे के समीप वाहन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी सोनू पटेल गांव के की कुछ युवकों के साथ दशहरा मेला देखने दारानगर गया था। वहीं उसके साथ रहे एक व्यक्ति की साइकिल चोरी हो गई थी। युवकों ने सोनू पर ही साइकिल गायब करने का शक जताते हुए उसके साथ मेले में मारपीट की थी। खुद को युवकों के चंगुल से छुड़ाकर वह घर भाग आया था। दूसरे दिन यानि 24 अक्तूबर की सुबह सोनू घर में ही था। तभी ये युवक उसके घर पहुंच गए। बताया जाता है कि युवकों ने चोरी गई साइकिल की बावत उससे पूछताछ की। इस दौरान हुई कहासुनी के दौरान इन युवकों ने फिर से उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


लपटों से घिरे युवक की चीखें सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौडे़े, तो उसे जलाने वाले युवक भाग चुके थे। घरवालों ने आग बुझाते हुए सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गई। इस मामले में घरवालों ने तीन युवकों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट सैनी कोतवाली में दर्ज कराई थी। सैनी कोतवाल दिनेश सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस नामजदों की तलाश में थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू हत्याकांड में फरार चल रहे रोशन लाल और उसका भाई पिंटू अजुहा के पास एक बाग में मौजूद हैं। वे कहीं बाहर भागने के फिराक में हैं। कोतवाल में अजुहा चौकी पुलिस के साथ घेराबंदी करके दोनों हत्याभियुक्तों को धर दबोचा। इससे पहले पुलिस ने इस घटना के एक अन्य अभियुक्त बनवारी लाल को गिरफ्तार करके भेजा था। कोतवाल ने बताया कि सोनू हत्याकांड के तीनों अभियुक्त अब जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed