{"_id":"858ea72d0d09b055980daa756386bb48","slug":"crime-news-hindi-news-595","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में हमला करके मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने घर में हमला करके मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पद के संभावित उम्मीदवारों की हार-जीत को लेकर रेही गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति के घर हमला करके जमकर उत्पात मचाया। घर में घुसकर तोड़ फोड़ और मारपीट की। लाठी-डंडे के हमले में दंपती और उसका एक बेटा लहूलुहान हो गया। गांववालों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना से गांव में दहशत और तनातनी का माहौल बना है।
पिपरी थाना क्षेत्र के रेही गांव निवासी राम सरन किसान है। रविवार की दोपहर वह अपने घर के सामने बैठा था। तभी गांव के एक व्यक्ति आया और उससे प्रधान पद के लिए मैदान में उतर रहे लोगों की हार-जीत पर चर्चा करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर पर यही युवक अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आया और रामसरन के घर में हमला कर दिया। घर में घुसकर इन युवकों ने तोड़-फोड़ की। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने रामसरन (45), उसकी पत्नी शांति देवी (42) और बेटे मोहित मोहित (22) को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार और शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकियां देेते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर हुई कहासुनी में मारपीट की घटना हुई है। जांच करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।