{"_id":"4ef363a368b1e073a3dd841ba5075064","slug":"crime-news-hindi-news-594","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को पीटकर किया मरणासन्न
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन कब्जे के विवाद में मंगलवार की रात मंझनपुर के पीतांबरपुर गांव के एक अधेड़ को पड़ोसियों ने पीटकर मरणासन्न कर दिया। चीख-पुकार पर गांववालों ने बीच बचाव किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में जख्मी अधेड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पीतांबरपुर गांव निवासी रामबहादुर का पड़ोसी से जमीन कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों के बीच मंगलवार दोपहर भी झगड़ा हुआ था। रात में करीब 8 बजे वह खेत की ओर से लौट रहा था तभी दोपहर हुई कहासुनी को लेकर पड़ोसी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह शोर मचाते हुए घर की ओर भागा। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर भी उसकी बेरहमी से पिटाई की।
चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देेते हुए भाग निकले। उधर, हमले में खून से लथपथ पडे़ अधेड़ की हालत देख घरवाले और ग्रामीण सन्न रह गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही जख्मी अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद में भर्ती अधेड़ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना की प्रारंभिक जांच करने के बाद चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी रज्जन लाल ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है।