{"_id":"378f86154f416d90092009b326c29469","slug":"crime-news-hindi-news-583","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता और किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता और किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा और सैनी इलाके में शुक्रवार की शाम किशोरी और विवाहिता की अस्मत लूटने का प्रयास किया गया। चीखने-चिल्लाने पर मनचले युवकों ने इनकी पिटाई भी की। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी परिवारों की शिकायत पर चरवा और सैनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शुक्रवार की शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। शाम करीब 5 बजे पड़ोस का ही एक युवक बहाने से घर आ गया। विवाहिता को अकेली देख युवक ने उसे दबोच लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। युवक की हरकतों का विरोध करने पर उसने उसकी बेरहमी से पिटाई की। चीखने-चिल्लाने पर धमकी देते हुए वह भाग निकला।
इसी तरह चरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम खेत की ओर गई किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर सैनी और चरवा थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानेदारों ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।