{"_id":"2c4d03086e9b49e50eae2c99d83cc345","slug":"crime-news-hindi-news-562","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर बुधवार की शाम बिरनेर गांव में दो परिवार
विज्ञापन
आमने-सामने हो गए। इस दौरान हुई तीखी झड़प के एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर
धारदार हथियार से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। हमले में जख्मी युवक की
हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बिरनेर गांव निवासी मान सिंह पुत्र सूबेदार ने बताया कि बुधवार की शाम उसके बच्चे घर के सामने ही पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चों के बीच हुए इसी मामूली से झगड़े को लेकर पड़ोसी और उसके परिवार के लोग आकर उससे भिड़ गए। कहासुनी होती देख गांववालों ने आकर बीच बचाव किया।
इस घटना के करीब आधे घंटे बाद पड़ोसी फिर से आकर उससे भिड़ गया। कहासुनी के दौरान उसने फरसे से हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देख परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्रामीण दौड़े। गांववालों को आता देख हमलावर भाग निकला। हमले में जख्मी युवक को परिवार के लोग लेकर अस्पताल गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की इस घटना से दोनों परिवार के बीच तनातनी बनी हुई है।