फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

मकान कब्जे को लेकर हर्रायपुर में बवाल

Mon, 26 Oct 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 26 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime news
मकान कब्जे को लेकर कोखराज के हर्रायपुर बाजार में सोमवार को जमकर बवाल हुआ। हमलावर और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। इनके बीच मारपीट के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। ग्रामीणों से खुद को घिरते देख हमलावरों की ओर से गोलियां भी दागी गईं। पथराव और फायरिंग से बाजार में अफरातफरी मच गई। ईंट-पत्थर लगने से कई लोग घायल भी  हो गए। उधर, घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। अनहोनी की आशंका से भयभीत लोग घर-दुकान छोड़कर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकारकर उपद्रवियों को खदेड़ा। मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। मामले में 4 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तनातनी के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गांव निवासी रामनारायण रैदास का बाजार में भी दो शटर का मकान है।  इस मकान को लेकर उसका अपनी भयाहू से विवाद है। इसी विवादित मकान को खरीदने का दावा करते हुए आलमचंद्र गांव का एक परिवार कई दिनों से कब्जे की फिराक में लगा है। सोमवार को भी दिन में करीब 11 बजे मकान कब्जा करने के लिए यह परिवार 4 गाड़ियों से दो दर्जन लोगों के साथ असलहे लेकर हर्रायपुर बाजार पहुंच गया। बताया जाता है कि इन लोगों ने आते ही मकान के शटर के ताले तोड़ने शुरू कर दिए। इसकी भनक लगते ही दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। ताला तोड़ने का विरोध करने पर इनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते गांव के अन्य लोग भी जुट गए। मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे।  दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। गोलियां भी दागी जाने लगीं। ईंट-पत्थर चलने के साथ ही गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन



घटना से सहमे लोग दुकानें बंद कर भागने लगे। इसी बीच किसी ने बवाल की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर जैसे ही मूरतगंज चौकी पुलिस आई। इस दौरान उपद्रवी चौकी प्रभारी और सिपाहियों से भी भिड़ गए। हालात बेकाबू देख चौकी प्रभारी ने अफसरों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने डंडा फटकारकर उपद्रवियों को खदेड़ा। करीब घंटे भर तक बाजार में मचा रहा बवाल फोर्स के आने पर ही शांत हुआ। मामले में पुलिस ने रामनारायण की तहरीर पर आलमचंद्र गांव के वासुदेव और उनके तीन बेटों समेत करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में भी ले रखा है। एएसपी ओपी पांडेय ने बताया कि मकान कब्जे के विवाद में घटना हुई है। प्रकरण की जांच के साथ ही उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed