{"_id":"e53948affb918c9410e0511d348148e0","slug":"crime-news-hindi-news-543","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई युवती से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत गई युवती से दुराचार की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 26 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके की एक युवती के साथ रविवार की शाम पड़ोसी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। लोगों के दौड़ने पर कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की शाम खेत की ओर गई थी। उसे खेत की ओर अकेली जाते देख पीछे-पीछे गांव का एक युवक भी चला गया।
रास्ते में उसे दबोचकर वह झाड़ी में खींचने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक कहीं भी शिकायत पर युवती और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना से सहमी युवती भागकर घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी युवक की करतूत सुनकर घरवाले सन्न रह गए। देर शाम युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि अभियुक्त की तलाश में दबिश भी दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार था। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।