फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

परिजनों की खामोशी से उलझा कैलाश हत्याकांड

Mon, 26 Oct 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 26 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime news
पिपरी के रेही गांव में शनिवार की रात हुई युवक कैलाशचंद्र के कत्ल की वजह पुलिस के लिए पहेली बनी है। परिजनों की खामोशी से पुलिस भी परेशान है। गांव में घटना को लेकर लोग दिन भर तमाम कयास लगाते रहे। सीओ ने बताया कि पुलिस आशनाई समेत अन्य कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। मुखबिरों का जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के रेही गांव निवासी कैलाश चंद्र (40) की शनिवार की रात हत्या करके लाश धान के खेत में फेंक दी गई थी। मारे गए युवक के  पिता की मानें तो उनकी किसी से जमीन आदि को लेकर कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन


गांववाले भी इस बाबत कोई क्लू नहीं दे पा रहे हैं जबकि दिन भर पुलिस गांव के युवकों के साथ बड़े-बुजुर्गों से भी हत्यारों की बाबत जानकारियां जुटाने में लगी रही। आशनाई में कत्ल की आशंका को भी पुलिस दिन भर खंगालती रही। पर, एक भी व्यक्ति कैलाश चंद्र के चाल-चलन पर अंगुली उठाने वाला नहीं मिला। सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि पुलिस आशनाई समेत घटना के अन्य कारणों की बारीकी से छानबीन कर रही है। हत्या से जुडे़ कुछ क्लू पुलिस के हाथ भी लगे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एक-दो दिन की तफ्तीश में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed