फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

कौशाम्बी में दफन ताजिया उखाड़ने पर बवाल

Sun, 25 Oct 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 25 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime news
करबला में दफन ताजिया उखाड़ने पर रविवार की सुबह करारी के बरई बंधवा गांव में बवाल हो गया। घटना से गुस्साए ताजिएदार सड़क पर उतर आए। बड़े ताजियों को सड़क पर रखकर करारी-बंधवा मार्ग जाम कर दिया। ताजिया उखाड़े जाने और गांव में बवाल की खबर मिलते ही  अफसरों के होश उड़ गए। कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर एएसपी, एसडीएम गांव पहुंचे। अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को किसी तरह शांत कराया। मामले में 4 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ करारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


मुहर्रम की दसवीं को इमाम हुसैन की याद में शनिवार को करबला में ताजिया दफन किए गए थे। करारी थाने के बरई बंधवा के ताजियादारों ने गांव में ही स्थित करबला में ताजिया दफनाए थे। रविवार की सुबह गांव के लोग करबला की तरफ गए तो उन्हें दफन किए गए ताजिए उखाड़कर फेंके दिखे। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसकी भनक लगते ही ताजिएदारों के साथ गांव के अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। ताजिया उखाड़े जाने से भड़के लोग उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


 लोगों ने ताजिया लाकर सड़क पर रख करारी से बंधवा गांव जाने वाले मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। ताजिया उखाड़े जाने और गांव में बवाल की भनक लगते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों को लेकर एएसपी, एसडीएम, सीओ सिटी आदि गांव पहुंच गए। अफसरों ने गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। एफआईआर लिखकर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर करीब दो घंटे बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने ताजिएदार हसरत, राशिद, सुन्ने, अजीज उल्ला आदि की तहरीर पर गांव के ही शिवभजन, शिवभवन, पप्पू, भैयालाल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ. के एजिलरसन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed