फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

प्रेमी के घर मिली फरार 8 बच्चों की मां

Mon, 19 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 19 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुंबई से भागकर प्रेमी के घर सरायअकिल आई 8 बच्चों की मां को सोमवार को दबिश देकर पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती तीन महीने पहले पति का घर छोड़कर प्रेमी के यहां आकर रहने लगी थी। युवती को पति के सुपुर्द करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी का चालान कर दिया।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव का बुधराम मुंबई के एक कारखाने में साड़ी में छपाई का काम करता था। वहीं पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता से उसकी नजदीकियां हो गई थीं। इधर, चार महीने पहले वह नौकरी छोड़कर मुंबई से गांव आ गया। यहां उसने सरायअकिल बाजार में पान की दुकान खोल ली। जब महीने भर लौटकर वह मुंबई नहीं गया तो उसकी प्रेमिका तीन महीने पहले उससे मिलने सरायअकिल आ गई। मुंबई लौटकर जाने के बजाय वह यहीं उसके साथ रहने लगी।
विज्ञापन


उधर घर में आठ बच्चों को छोड़कर पत्नी के गायब होने से परेशान मुंबई का युवक विवाहिता की तलाश में लग गया। खोजबीन के दौरान उसे विवाहिता के कौशाम्बी में होने की जानकारी लगी। सोमवार की सुबह वह पिपरी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक के साथ सरायअकिल पहुंची पिपरी पुलिस ने छापामारी करके विवाहिता को प्रेमी के घर से धर दबोचा। पूछताछ के बाद विवाहिता को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया जबकि विवाहिता के पति की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed