{"_id":"acf9f3696180ee6a3112bd263975590c","slug":"crime-news-hindi-news-520","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिसौना गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिसौना गांव
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी क्षेत्र के बिसौना गांव में सोमवार की दोपहर रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडे चलने के साथ दोनों ओर से जमकर गोलियां भी दागी गईं। छर्रे लगने से किशोरी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव में फायरिंग की खबर से एसडीएम, सीओ और कई थानों की फोर्स पहुंची। अफसरों के आने पर दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। सीओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
पिपरी थाना क्षेत्र का बिसौना गांव यमुना की तराई में बसा है। गांव के बीच से बने रास्ते से ही बालू के वाहन भी आते-जाते हैं। बताया जा रहा है कि गांव के ही मुसौव्वर अली ने बालू निकासी के लिए रास्ता बनवा रखा था। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान और इलाहाबाद महानगर के सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहिद अब्बास ने रास्ते की खुदाई करा दी। इसी बात को लेकर सोमवार की दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान ही असलहे निकल आए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, गोलियां दागी जाने लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा। वहीं छर्रे लगने से गांव की रहने वाली शाह अनम पुत्री सच्चन, अशरफ अली पुत्र वकार अली, नुसरत पुत्र नादिर अली जख्मी हो गए।
उधर, गोलियां चलने से गांववाले अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर इसकी जानकारी अफसरों को दी। मौके पर एसडीएम और सीओ चायल कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे। पुलिस और अफसरों को देख दोनों पक्ष के लोग असलहे लेकर भाग निकले। पुलिस ने छर्रे धंसने से जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ रामभवन यादव ने बताया कि वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच अर्से से अदावत चल रही है। सोमवार को रास्ते के विवाद में कहासुनी के बाद दोनों ओर से गोलियां दागी जाने की सूचना है। घटना की छानबीन की जा रही है। किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोपहर हुई घटना से जहां ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं दोनों पक्षों में तनातनी भी बनी हुई है।