फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

संदिग्ध दशा में युवक की मौत

Sun, 18 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 18 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
चरवा क्षेत्र के सैयद सरावां गांव के एक युवक की शनिवार की शाम संदिग्ध दशा में मौत हो गई। चर्चा है कि अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण उसकी सांसें थमी हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


 चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव निवासी दिरगज सिंह (40) पुत्र संपत पासी मजदूर था। बताया जाता है कि वह शराब पीने का लती था। शनिवार  शाम करीब चार बजे वह गांव के समीप स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचा और शराब पी। इसके बाद ठेके के बगल स्थित पानी की दुकान से गुटखा (पान मसाला)  खरीदकर खाया। स्थानीय लोगों की मानें तो नशे में धुत युवक गुटखा खाने के बाद जैसे ही आगे बढ़ा चकराकर गिर पड़ा। अधेड़ को लड़खड़ाकर जमीन में गिरा देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम ही किया जा रहा था तभी युवक की सांसें थम गईं।
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद भी परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों की रो रोकर हालत खराब है। घरवालों का कहना है कि दिरगज शराब पीने का आदी था। इसी वजह से उसकी तबीयत भी खराब रहती थी। वहीं लोगों का मानना है कि ज्यादा मात्रा में शराब पीने से ही यह घटना हुई है। अब उसकी मौत शराब पीने से हुई अथवा कोई और कारण है? इस बारे में परिजन और पुलिस फिलहाल कुछ भी कह पाने की दशा में नहीं हैं। एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि फिलहाल बीमारी की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। रिपोर्ट के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed