फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

घर में जली विवाहिता की मौत

Sat, 10 Oct 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime news
घर के भीतर दो महीने पहले संदिग्धदशा में जली पिपरी के सेवढ़ा गांव की विवाहिता की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायकेवालों ने दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाते हुए पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। एसओ ने बताया कि तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के गड़रिया का पुरा (पुरखास) गांव की रहने वाली कुल्लन देवी (20) पुत्री राम मनोहर की शादी 4 जून 2015 को पिपरी के सेवढ़ा गांव में गनेश पाल के साथ हुई थी। इसी बीच 10 अगस्त की शाम वह संदिग्धदशा में जल गई। घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। गांववालों ने आग बुझाकर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और मायकेवालों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि अस्पताल में मायकेवालों के पहुंचते ही ससुराल के लोग उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


इधर, दो महीने तक अस्पताल में जीवन-मौत से जूझती रही विवाहिता की शुक्रवार की रात सांसें थम गईं। मौत की जानकारी मायकेवालों ने सरायअकिल पुलिस को देते हुए ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। मायकेवालों की मानें तो शादी के बाद से ही पति आदि ससुराल के लोग एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं किए जाने पर ही युवती को जलाकर उसकी जान ले ली गई। विवाहिता के भाई राम बहोरी की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने पति गनेश पाल, सास सावित्री देवी के अलावा जेठानी और दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed