{"_id":"1a74422451deb3ce5c6f95772645d2f7","slug":"crime-news-hindi-news-450","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती और किशोरी से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती और किशोरी से दुराचार की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज और मंझनपुर इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह मनचलों ने युवती और किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख मनचले कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पीड़ित परिवारों को पुलिस ने थाने से डांटकर भगा दिया। पीड़िताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने संबंधित एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती बृहस्पतिवार की सुबह घर पर अकेली थी। घर-परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए थे। बताया कि घर में उसे अकेली देख शराब के नशे में धुत पड़ोस का रहने वाला एक युवक बहाने से पहुंचा और उसे दबोचकर जबरदस्ती करने लगा। युवक की हरकतें देखकर युवती आबरू बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। युवती की चीखें सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक किसी के भी सामने जुबान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इसी तरह मंझनपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की सुबह खेत की ओर गई थी।
आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव के ही एक युवक ने उसे दबोचा और मुंह दबाकर धान के खेत में उठा ले गया। खेत में ले जाकर उसके साथ मनमानी करने का प्रयास किया। विरोध करने और चीखने की कोशिश करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। पीटने के बाद युवक भाग निकला। पीड़िताओं का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने उन्हें थाने से डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख दोपहर पीड़िताएं मंझनपुर पहुंचीं और मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ओपी पांडेय ने एसओ कोखराज और मंझनपुर को जांच कर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। उधर, घटनाओं के बाद से दोनों पीड़िता और उनके परिवार को लोग सहमे हुए हैं।