{"_id":"6409e9578ce79377b45d19022f6dd84c","slug":"crime-news-hindi-news-449","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर कोतवाली के शमसाबाद गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता घर के भीतर आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह विवाहिता को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चा है कि रात शराबी पति की यातना से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमसाबाद गांव का रहने वाला भूपेश कुमार किसान है।
काफी दिनों से वह शराब का लती है। शराब के नशे में आए दिन पत्नी बल्ली को प्रताड़ित कर रहा था। रोज-रोज की यातना से तंग आकर बुधवार की रात विवाहिता ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा लिया। विवाहिता की चीख पुकार सुन घर-परिवार के लोगों के साथ पति भी बचाने पहुंचा तो उसका हाथ झुलस गया। आनन-फानन गांव के लोग विवाहिता को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां विवाहिता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। विवाहिता के इस कदम से ससुरालियों के साथ मायके वालों का हाल बेहाल है।