फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सरेराह सगे भाइयों पर कातिलाना हमला

Wed, 30 Sep 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 30 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime news
पिपरी थाना क्षेत्र के अकबरपुर बाजार में बुधवार की दोपहर सरेराह दबंगों ने सगे भाईयों पर कातिलाना हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। खून-खराबा देख बाजार में मौजूद आस-पास गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के मेड़वारा गांव निवासी अरबाज पुत्र वसी अहमद बुधवार की सुबह बहन को बाइक से लेकर कादिलपुर स्कूल छोड़ने गया था।

पुरानी अदावत में गांव के ही कुछ लोग उसका पीछा किए हुए थे। स्कूल पहुंच युवक ने मामले की जानकारी भाईयों को दी तो वह भी स्कूल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि लौटते समय अकबरपुर बाजार में सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अरबाज शहनवाज और शहबाज पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। जब तक वह समझ पाते हमलावरों ने सगे भाईयों को पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर घायलों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दो नामजद समेत चार हमलावरों के खिलापु एफआईआई दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed