{"_id":"a6316382756e4604f2d20c9a768134f0","slug":"crime-news-hindi-news-435","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर किशोरी से किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को बंधक बनाकर दरिंदे ने सात दिनों तक दुराचार किया। शुक्रवार को युवक के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। शनिवार को मां के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ करारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी सप्ताह भर पहले खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक उसे बहाने से घर बुला ले गया।
पीड़िता ने बताया कि घर ले जाने के बाद बंधक बना उसकी अस्मत लूट ली। सात दिनों तक युवक उसके साथ दरिंदगी करता रहा। शुक्रवार शाम किसी तरह किशोरी युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। शनिवार को पीड़िता मां के साथ मंझनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने करारी एसओ को जांच कर दरिंदे के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। युवक की दरिंदगी और धमकी से पीड़िता सहमी हुई है।