फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

ससुराल गए युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

Thu, 24 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 24 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime news
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा गांव ससुराल गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह युवक की लाश गांव के समीप बाग में पेड़ से लटकती मिली। पेड़ से लटकती लाश देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। चर्चा है कि पत्नी के मायके जाने से खफा होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। युवक ने खुदकुशी की या फिर किसी ने हत्या कर शव पेड़ से टांगा, इस बाबत परिजनों के साथ पुलिस भी खामोशी अख्तियार किए हुए है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन गांव निवासी नीबू लाल (30) पुत्र लल्लू प्रसाद बुधवार की शाम घर से ससुराल मंझनपुर के गंभीरा गांव के लिए निकला था। सुबह युवक की लाश गंभीरा गांव के समीप पेड़ से लटकती मिली। युवक का शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर पेड़ पा लाश लटकने की जानकारी युवक के पत्नी को हुई तो वह भी पहुंची और पति की लाश देख दहाड़ें मारकर रोने लगी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजन भी भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बाबत परिजनों के साथ पुलिस भी खामोशी अख्तियार किए हुए है। कोतवाली निरीक्षक मंझनपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फौरी तौर पर मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed