फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

Thu, 17 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 17 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime news
सरायअकिल थाना क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव में ब्याही शीला देवी पत्नी अंबिका प्रसाद की बुधवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। विवाहिता की हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के लोग उसे आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां बृहस्पतिवार की दोपहर विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि रात परिजनों से विवाद के बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत बीमारी से हुई बताई जा रही है, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed