{"_id":"ebf9fffff67cccecbf7089cd260760c3","slug":"crime-news-hindi-news-380","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी को बनाया गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी को बनाया गर्भवती
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को प्रेम जाल में फंसा पड़ोसी युवक ने गर्भवती बना दिया। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। शादी के लिए दोनों परिवारों के बीच हुई बिरादरी के पंचायत में युवक शादी से मुकर गया। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने एसओ कोखराज को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि छह माह पहले गांव का एक युवक उसे प्रेम जाल में फंसाकर पास के एक ईंट भट्ठे में बुला ले गया। और उसकी अस्मत लूट ली। इसके बाद शादी का लालीपॉप देकर उसे भगा ले गया। और चार महीने तक उसकी अस्मत से खेलता रहा। इसके बाद गांव लाकर उसे छोड़ दिया। कुछ दिन तक पीड़िता खामोश रही । जब उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने पड़ोसी युवक के करतूत परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। किशोरी के गर्भवती होने पर दोनों परिवारों के बीच हुई बिरादरी की पंचायत में युवक शादी से मुकर गया। इस पर सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची किशोरी ने मामले की नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने एसओ कोखराज को एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।