{"_id":"a23a29e6b985768a339a867a839092ee","slug":"crime-news-hindi-news-378","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर मासूम संग मौत के घाट उतारी गई थी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर मासूम संग मौत के घाट उतारी गई थी विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में चंद रुपयों के लिए ससुराली हैवान बनते जा रहे हैं। आए दिन विवाहिताएं दहेज की बेदी पर चढ़ा दी जा रही हैं। बुधवार की रात सैनी के सौरई बुजुर्ग गांव में ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मासूम को भी जिंदा फूंक दिया। शनिवार को मृतका के भाई की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने पति समेत सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फतेहपुर जिले के बरहटा खखरेरू गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि पांच साल पहले उसकी बहन उर्मिला देवी की शादी सैनी कोतवाली के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी उमेश कुमार से हुई थी। युवक की मानें तो शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर उसकी बहन को यातनाएं दे रहे थे।
बुधवार की रात पिटाई का विरोध करने पर ससुरालियों ने उर्मिला समेत मासूम बेटे मोनू के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी। देखते ही देखते दोनों धू-धूकर जलने लगे। चीख पुकार सुन गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार की रात दोनों की सांसें थम गईं। बहन के साथ भांजे के मौत की खबर सुनते ही वह भागकर गांव पहुंचा और लोगों से पूछताछ की। शनिवार को भुक्तभोगी भाई की तहरीर पर सैनी पुलिस ने मृतका के पति उमेश कुमार, ससुर श्रीनाथ और सास गनेशिया देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल के साथ ससुरालियों की तलाश कर रही है।