{"_id":"87f3e905fed5b94b1202b8481b4fe3bf","slug":"crime-news-hindi-news-377","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दरिंदगी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से दरिंदगी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
इलाके में शनिवार की शाम पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दरिंदगी की कोशिश की। विरोध करने पर दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता को पीट दिया। दरिंदे के चंगुल में फंसी विवाहिता आबरू बचाते हुए चीखने-चिल्लाने पर युवक किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। रविवार की सुबह पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार की शाम घर पर अकेली थी। बताया कि घर परिवार के लोग पड़ोसी के घर गए थे। उसे घर में अकेली देख मोहल्ले का एक युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसके साथ दरिंदगी की कोशिश करने लगा। युवक की हरकत देख विवाहिता ने आबरू बचाते हुए विरोध किया। इस पर दुष्कर्म में नाकाम युवक ने उसकी पिटाई कर दी। चीखने-चिल्लाने पर युवक कही किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। रात घर लौटे परिजनों ने विवाहिता ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मनचले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया पुलिस घटना की तफ्तीश और युवक की तलाश कर रही है। प्रथम द्ष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।