फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दो लाख के लिए घर से बहू को निकाला

Sat, 12 Sep 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 12 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime news
दहेज में करीब दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर हिनौता गांव की एक युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया है। मायके में रहने वाली विवाहिता ने शुक्रवार को महेवाघाट थाने में तहरीर दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ननद और ननद समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की रहने वाली शोभा देवी ने बताया कि तकरीबन दो साल पहले उसकी शादी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनौ गांव निवासी शिव प्रकाश से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग उससे दो लाख रुपये और बाइक मायके से मांगकर लाने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। पिटाई के साथ कई बार तो उसे दिन-दिनभर खाना भी नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन


तमाम कोशिशों के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई, तो सोमवार को उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीटने के बाद ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह मायके आई विवाहिता ने ससुरालियों के कहर की जानकारी परिजनों को दी। बेटी के साथ हुई ज्यादती सुन परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार को पिता के साथ मंझनपुर कोतवाली आई विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर महेवाघाट पुलिस ने पति, सास, ननद और ननद समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामला मंझनपुर कोतवाली का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed