फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

अगवा कर किशोरी से गैंगरेप

Mon, 07 Sep 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 07 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime news
कौशाम्बी इलाके के एक गांव की किशोरी को महीने भर पहले अगवा कर दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की। दरिंदगी के बाद किशोरी को गांव छोड़कर युवक भाग निकले। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर कौशाम्बी पुलिस ने दुराचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 20 जुलाई की शाम घर से खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान गांव के तीन युवक उसके पास पहुंचे और अगवा कर लिया। गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की।  दरिंदगी के बाद युवक  किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गांव के समीप छोड़कर भाग  निकले। देर रात घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने बताया कि दूसरे दिन वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़ित परिवार ने अदालत  में न्याय की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस  ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया  है। एसओ  ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा  है। किशोरी का अपहरण नहीं किया गया था। उसे बहला-फुसलाकर युवक भगा ले गए थे। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तफ्तीश और पीड़िता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed