फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बदमाशों ने तमंचा सटा युवक को लूटा

Sun, 06 Sep 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 06 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime news
भंडारे का प्रसाद बनाकर घर लौट रहे युवक को करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के समीप पल्सर सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। करीब एक किलोमीटर आगे ले जाकर उससे 45 सौ रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पिटाई भी की। सरेशाम घटना अंजाम देने के बाद बदमाश युवक को छोड़कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने अज्ञात के खिलाफ लूटपाट की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के गुवारा गांव का बलराम पुत्र रामजी हलवाई का काम करता है। शनिवार को वह पड़ोसी गांव नेवारी में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित भंडारे का प्रसाद बनाने गया था। युवक ने बताया कि शाम लगभग सात बजे वह पैदल घर जा रहा था। नेवारी गांव के समीप ही सामने से आए पल्सर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने पहले युवक से उसका नाम पता पूछा। इसके बाद कनपटी में तमंचा सटाते हुए जबरन गाड़ी में बैठा लिया। नेवारी गांव से कुछ दूर ले जाने के बाद बदमाशों ने युवक के पास रखे 45 सौ रुपये छीन लिए। इसकी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से छूटा युवक किसी तरह थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश और लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed