{"_id":"90b0f8ae8cf31a107e55a5e9b0586a51","slug":"crime-news-hindi-news-338","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके में महीने भर पहले पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ रेप किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदे कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिला तो पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को कौशाम्बी पुलिस ने दुराचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 25 जुलाई की शाम घर पर अकेली थी। घर-परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। बताया कि इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक बहाने से उसके घर पहुंचे और दबोच कर कमरे में उठा ले गए। इसके बाद दोनों ने उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए दूसरे दिन पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।