{"_id":"d0c8303b4f7309daa8afcf69c9defcd9","slug":"crime-news-hindi-news-296","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से किराने का सामान लादकर वाराणसी जा रहे ट्रक के चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रक लूट लिया। खागा टोल प्लाजा के पास से ट्रक सहित चालक को अगवा करने के बाद कोखराज के कशिया गांव के समीप उसे फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से बांध कर फेंके गए चालक को बंधन से मुक्त कराया। हाइवे पर सरेशाम लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
सोनभद्र जिले के उमरी गांव का विवेक कुमार पटेल ट्रक चालक है। मंगलवार की सुबह वह कानपुर से किराना और इलेक्ट्रानिक्स का समान लादकर वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। रात करीब आठ बजे खागा टोल प्लाजा के पास दो व्यक्ति लिफ्ट मांग कर ट्रक पर सवार हो गए। चालक विवेक के मुताबिक सैनी पार होने के बाद एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और दूसरे ने स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली।
इसके बाद उसका हाथ पैर रस्सी से बांध कर कोखराज थाने के कशिया गांव के समीप चलते ट्रक से फेंक कर बदमाश ट्रक लेकर इलाहाबाद की तरफ भाग निकले। सुबह राहगीरों ने रस्सी से उसे बंधा देखा तो बंधन से मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को खबर दी। जानकारी होते ही सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी, थानाध्यक्ष पीके यादव मौके पर पहुंचे। विवेक का मेडिकल कराने के बाद उसकी तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने कोखराज और एसओजी की टीम लगाई है। एक टीम कानपुर और दूसरी वाराणसी भेजी गई है।